आयुर्वेद के मुताबिक, नीम के पत्ते कड़वे जरूर होते हैं लेकिन इनसे शरीर दुरुस्त रहता है। जिसका औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाली पेट नीम की 5 पत्तियां चबाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
रोजाना नीम के पत्ते चबाने पर कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा ब्लोटिंग और पेट में बनने वाली गैस से भी राहत मिल सकती है।
नीम के पत्ते सुबह के समय खाली पेट चबाने से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से निजात मिल सकती है। ऐसे में आपको रोज 5 नीम के पत्ते चबाने चाहिए।
नीम के पत्ते एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में रोज खाली पेट 2 नीम के पत्ते चबाने से लिवर लंबे समय तक हेल्दी रह सकता है।
रोजाना खाली पेट नीम के 2 पत्ते चबाने से गट हेल्थ में सुधार होता है। इसके अलावा पेट में इंफेक्शन में भी राहत मिल सकती है।
अगर आप सुबह-सुबह रोजाना खाली पेट नीम के 2 पत्ते चबाते हैं, तो इससे ब्लड प्यूरिफाई होता है। इसके चलते स्किन अच्छी होती है।
खाली पेट नीम के 2 पत्ते चबाने से सांस संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है। इसके अलावा इम्यूनिटी भी स्ट्रांग हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com