यह काला चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसे आयुर्वेदिक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि इसे खाने से कौन से नुकसान होते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना जरूरी होता है।
इसे खाने से कई फायदे होते हैं। लेकिन शिलाजीत का कच्चा सेवन करने से शरीर को कई नुकसान भी होने लगते हैं, जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शिलाजीत का ज्यादा सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है। जिससे आपको चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है।
शिलाजीत के इस्तेमाल से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे सेल्स डैमेज होने लगती हैं। इसके अलावा, दिमाग को भी नुकसान होता है।
कई बार शिलाजीत खाने से शरीर में एलर्जी की समस्या होने लगती है। इससे स्किन पर जलन, छाले और दिल की धड़कन बढ़ सकती है।
शिलाजीत खाने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है, जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, गठिया की परेशानी बढ़ने लगती है।
शिलाजीत को पर्याप्त मात्रा में खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।
शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ