कभी-कभी नींद के दौरान मुंह से झाग निकलना आम माना जाता है। मुंह से झाग निकलने को मेडिकल भाषा में सियालॉरिया कहा जा सकता है।
वहीं अगर किसी व्यक्ति के मुंह से लगातार झाग निकल रहा है, तो यह गंभीर बीमारी की ओर इशारा करती है। जिसको समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है।
आज हम आपको बताएंगे कि किन गंभीर बीमारियों की वजह से मुंह से झाग निकलता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ न्यूरोलॉजिकल कंडीशन में मांसपेशियों पर कंट्रोल न रखने की वजह से मुंह से झाग निकलने लगता है।
अक्सर गला खराब होने की स्थिति में व्यक्ति के मुंह से रात में सोते समय झाग निकलने लगता है। जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।
अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो ऐसे में आपके मुंह से सोते वक्त झाग बह सकता है क्योंकि एलर्जी होने पर लार ज्यादा बनता है।
अगर आप एसिडिटी जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो इसके चलते आपके मुंह से सोते वक्त झाग निकल सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com