कई लोग यूरिक एसिड की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि किस चीज को खाने से यूरिक एसिड से आराम मिलता है?
शरीर हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे खाने से यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगता है। इसके साथ ही, शरीर में अन्य बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसे खाने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है।
यूरिक एसिड से राहत पाने के लिए सुबह खाली पेट लहसुन खाना फायदेमंद होता है। इसकी 2 कली को गुनगुने पानी के साथ खा लेना चाहिए।
लहसुन खाने से जोड़ों में जमा यूरिक एसिड बाहर निकलने लगता है, जिससे जोड़ों में होने वाला दर्द कम होने लगता है और चलने-फिरने में आसानी होती है।
शरीर में सूजन होने पर लहसुन का सेवन किया जा सकता है। इसे खाने से सूजन कम होने लगती है और कोलेस्ट्रॉल भी सामान्य रहता है।
रोजाना लहसुन की 2 कलियां खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही, गैस और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ