सर्दियों में शरीर रहेगा स्‍वस्‍थ, खाएं ये 5 चीजें


By Ashish Mishra08, Nov 2024 06:00 AMjagran.com

शरीर को हेल्दी रखना

सर्दियों को मौसम में शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाने वाली चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों को खाने से शरीर स्वस्थ रहता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

सर्दी में खाएं ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे सर्दी के मौसम में खाना फायदेमंद होता है। इन चीजों को खाने से शरीर हेल्दी रहता है और ठंड लगने की भी समस्या नहीं रहती है।

खजूर का सेवन करें

इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम और पोटैशियम पाए जाते हैं। इसे तासीर गर्म होती है और इसे सर्दियों में खाना बेहद लाभकारी होता है।

गुड़ का सेवन करें

इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक, कैल्शियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी-जुकाम होने का खतरा कम रहता है।

अदरक का सेवन करें

इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद है।

तिल खाएं

इसमें फाइबर, विटामिन-ई, कैल्शियम और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसे सर्दी के मौसम में खाने से कई रोगों के होने का खतरा कम हो जाता है।

ड्राई फ्रूट्स

सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाना फायेदमंद होता है। इसके लिए डाइट में बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश आदि शामिल कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ