महफिल की जान बनना है? ट्राई करें Shruti Hassan के ये ब्लाउज


By Akanksha Jain10, Nov 2024 08:02 PMjagran.com

श्रुति हसन के कातिलाना ब्लाउज लुक

श्रुति हसन साउथ फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। उनकी पर्सनैलिटी इतनी आकर्षित है कि फैंस उनकी एक झलक के लिए तरसते हैं। इंस्टाग्राम पर श्रुति काफी एक्टिव रहती हैं! आज हम आपके लिए श्रुति हसन के कुछ डिजाइनर और फैंसी ब्लाउज लुक लेकर आए हैं। अगर आप पार्टी में इन लुक को कैरी करती हैं, तो महफिल में किसी की भी नजर आपसे नहीं हटेगी।

ब्रालेट ऑफ शोल्डर ब्लाउज

यंग गर्ल के बीच ब्रालेट ऑफ शोल्डर ब्लाउज बेहद ही पॉपुलर है। इस लुक को श्रुति ने कैरी किया है। ब्लाउज सेमी क्रॉप टॉप लुक दे रहा है। आप चाहे, तो अपने हिसाब से इसे शॉर्ट या लॉग रख सकती हैं। ब्लैक कलर के लहंगे पर सिल्वर कलर का ब्लाउज श्रुति पर बेहद ही जच रहा है।

फुल स्लीव राउंड नेक

प्लेन साड़ियों पर फुल स्लीव राउड नेक कहर ढाती है। यहां श्रुति ने ब्लैक बॉडर साड़ी पर ब्लैक नेट वाला फुल स्लीव राउड नेक ब्लाउज कैरी किया है। इस ब्लाउज के हाथों पर अलग पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जो साड़ी की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे है।

वी नेक स्लीवलेस ब्लाउज

यह वी नेक वाली स्लीवलेस ब्लाउज है, जिसके गले पर सिल्वर कलर के जिक जैक पैटर्न इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, ब्लाउज के स्लीव पर भी सेम पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक यूनिक लुक दे रहा है।

फीता वाला ब्लाउज

अगर आप बेसिक डिजाइन से ऊब चुकी हैं, तो यह लुक बेहद ही अनोखी है। ड्रैप साड़ी पर श्रुति ने फीता वाला ब्लाउज कैरी किया है, जो ब्रालेट लुक में है। इस ब्लाउज का डिजाइन खुद में इतना यूनिक है कि हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

फ्री थ्री क्वाटर ब्लाउज

अगर आप प्लेन साड़ी पर सिजलिंग लुक पाना चाहती हैं, तो यह डिजाइन एक अच्छा ऑप्शन है। यहां श्रुति ने ब्लैक फ्लोरल प्रिंट कलर की साड़ी पर फ्री थ्री क्वाटर टर्टल नेक ब्लाउज कैरी किया है। यह बहुत ही सिंपल और एलिगेंट लग रहा है। इस लुक को यंग गर्ल से लेकर उम्रदराज महिलाएं तक कैरी कर सकती हैं।

कॉलर नेक ब्लाउज

श्रुति के इस लुक को क्या कहना चाहेंगे आप? चौड़े बॉडर वाली साड़ी पर श्रुति ने डिजाइन कॉलर नेक ब्लाउज कैरी किया है। इस ब्लाउज को दो पैटर्न के साथ पूरा किया गया है। यह ब्लाउज ऊपर से बंद और नीचे से वी नेक डिजाइन में है, जो इसे एक अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।

आप भी इन ब्लाउज लुक को ट्राई करके महफिल की जान बन सकती हैं। स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ