चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
पहलवानों की डाइट में या जिम में वर्कआउट कर बॉडी बनाने वालों के खाने में चना अहम होता है।
जब भी चना खाने की बात आती है, तो कुछ लोग इसे भिगोकर खाते हैं, तो वहीं कुछ उबालकर खाना पसंद करते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि सेहत के लिए उबला हुए चने खाना बेहतर है या भीगा चने? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
रातभर भीगे और अंकुरित चने आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। जो डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखता है।
भीगा हुआ चना प्रोटीन से भरपूर होता है। जिन लोगों का पाचन अच्छा नहीं है उन्हें ज्यादा मात्रा में भीगा चना नहीं खाना चाहिए।
वहीं उबला हुआ चना भी भीगे हुए चने जितना ही लाभकारी होगा लेकिन इन्हें मसालेदार बनाने से यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोज 1 मुट्ठी चने खाने से आपकी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com