रोज केसर खाने से क्या होता है?


By Akanksha Jain05, Oct 2024 05:33 PMjagran.com

गुणों से भरपूर होती है केसर

केसर दुनिया के महंगे मसालों में से एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, ये केसर गुणों से भरपूर होती है। आज हम आपको केसर खाने के फायदे बताने जा रहे हैं।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं

केसर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मदद से शरीर की सूजन, भूख न करने की परेशानी और बढ़ते वजन को कंट्रोल होता है।

मेमोरी बनाती है शार्प

केसर के रोजाना सेवन से मेमोरी भी तेज होती है। अगर आपके बच्चे पढ़ने में कमजोर हैं तो आप उन्हें भी केसर का सेवन करवाएं।

गुड फॉर हार्ट

केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते है, जिससे हार्ट हेल्थ को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर लेवल

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से केसर का सेवन करें। ये ब्लड में शुगर के स्तर को कम कर सकता है।

स्ट्रेस और डिप्रेशन करता है दूर

अगर आप स्ट्रेस और डिप्रेशन का शिकार हैं तो आप केसर का सेवन कर सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार रोजाना 30 मिलीग्राम केसर खाने से डिप्रेशन को कम किया जा सकता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आप केसर का सेवन कर सकते हैं। कसर खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम होता है।

कम करें बढ़ती उम्र के लक्षण

केसर खाने से बढ़ती उम्र के लक्षण भी कम होते हैं। केसर खाने से चेहरा जवां होता है और झुर्रियां भी कम होती हैं।

इसी तरह की खबरों को पढ़ते रहने के लिए फॉलो करें Jagran.com को