सिंपल लुक को हॉट बना देंगे ऐसे नेकलाइन ब्लाउज


By Shradha Upadhyay05, Oct 2024 02:56 PMjagran.com

फेमस टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा

नेहा मर्दा टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने कई हिट शोज में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता हैं। नेहा बालिका वधु में गहना के किरदार से काफी पॉपुलर हुई थीं।

फैशन आइकन नेहा मर्दा

शानदार अभिनेत्री होने के साथ नेहा मर्दा फैशन आइकन भी हैं। जो अपने लुक्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं।

नेहा मर्दा नेकलाइन ब्लाउज

आज हम आपको अभिनेत्री के नेकलाइन ब्लाउज दिखाएंगे। जिनको आप सिंपल साड़ी या लहंगे के साथ पहनकर खुद को हॉट बना सकती हैं।

डीप वी नेक ब्लाउज

एक्ट्रेस ने व्हाइट लहंगे के साथ मरून कलर का डीप वी नेकलाइन ब्लाउज पहना हुआ है। जो उनको बेहद गॉर्जियस लुक दे रहा है।

जिग जैक डिजाइन

इस तरह के स्ट्रैपी विद जिग जैक नेक डिजाइन लहंगों की चोली के संग बोल्ड लुक देते हैं। नेहा ने भी इसे लहंगे के साथ कैरी किया हुआ है।

बॉट नेक ब्लाउज

आपको नेकलाइन ब्लाउज पसंद है तो आप एक्ट्रेस की तरह साड़ी या लहंगे के ब्लाउज के संग ऐसा बॉट नेक ब्लाउज स्टिच करा सकती हैं।

डीप राउंड नेक

इस तरह के डीप राउंड नेक में भी नेकलाइन नजर आती हैं। अभिनेत्री की जैसे आप भी साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज डिजाइन पेयर कर सकती हैं।

बिकिनी कट ब्लाउज

आजकल ऐसे बिकिनी कट ब्लाउज काफी फैशन में चल रहे हैं। ब्राइडल भी अपने लहंगों के साथ ऐसे नेकलाइन फ्लॉन्ट होने वाले ब्लाउज बनवा रही हैं।