नाखून टूटना किन रोगों का संकेत होता है?


By Ashish Mishra05, Oct 2024 02:14 PMjagran.com

नाखून टूटना

कई बार अचानक से नाखून टूटने लगते हैं। ऐसा होना किसी गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं कि नाखून टूटना किन रोगों का संकेत हो सकता है?

संकेत दिखाई देना

शरीर में कोई भी समस्या होने पर संकेत दिखाई देने लगते हैं। इन संकेतों को इग्नोर करने से बीमारी बढ़ने लगती है और आप परेशान हो सकते हैं।

नाखून टूटने का मतलब

हेल्दी खानपान और देखभाल करके नाखूनों को टूटने से बचाया जा सकता है। वहीं, कई बार अचानक नाखून टूटने लगता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना चाहिए।

पोषक तत्वों की कमी

शरीर में विटामिन बी12, बायोटिन, कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, सी, डी, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों की कमी होने पर नाखून टूटने लगते हैं।

एनीमिया की समस्या

शरीर में आयरन की कमी होने पर एमीनिया की समस्या हो जाती है। ऐसे में नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इससे बचने के लिए आयरन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।

थायरॉयड रोग

इस रोग के होने पर नाखून भंगुर होने लगते हैं। ऐसे में नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इन संकेतों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।

लिवर से जुड़ी परेशानी

अगर आपके लिवर में किसी भी तरह की परेशानी है, तो इसका प्रभाव नाखून पर पड़ता है। ऐसे में लिवर कमजोर होकर टूटने लगता है।

इन चीजों का सेवन करें

नाखून को टूटने से बचाने के लिए डाइट में दूध, दही, खट्टे फल, हरी सब्जियों और अंडे को शामिल कर सकते हैं। इन चीजों को खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर में होने वाली बीमारियों के संकेत के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ