कोई भी त्योहार हो मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। वही मेहंदी लगाकर हाथ भी काफी खूबसूरत दिखने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ नवरात्रि स्पेशल ब्यूटिफुल मेहंदी डिजाइन।
आपको यदि भरे-भरे हाथों वाली मेहंदी पसंद है, तो आपके लिए फुल हैंड मेहंदी डिजाइन बेस्ट रहेगा। इसको आप आसानी से बाजार या खुद भी लगा सकती हैं।
इस तरह अरेबिक मेहंदी डिजाइन भी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में आप इसको भी ट्राई कर सकती हैं।
आगे से ज्यादा हाथों पर पीछे की मेहंदी ज्यादा ब्यूटीफुल लगती है। ऐसे में आप चाहे तो फ्लोरल प्रिंट बेल को हाथों पर आसानी से बनवा सकती हैं।
यदि आपको भरे भरे हाथ नहीं अच्छे लगते हैं, तो आप पाम मेहंदी डिजाइन को जरूर ट्राई करें। फ़ेस्टिवल्स पर ये शानदार रहती है।
यदि इस नवरात्र आप अपने हाथों को यूनिक टच देना चाहती हैं, तो इस तरह की इंडो-अरेबिक मेहंदी को लगा सकती हैं।
हाथों के बैक साइड में आप फिंगर पर ऐसा मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। ये आपके हाथों को अट्रैक्टिव लुक देगा।