इस समय धूप लेने से मिलता है पूरा विटामिन-D


By Farhan Khan05, Oct 2024 12:34 PMjagran.com

विटामिन-डी

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से कम उम्र में ही चलने-फिरने में परेशानी महसूस होने लगती है।

त्वचा में कोलेस्ट्रॉल से बनना

विटामिन-डी एक ऐसा विटामिन है, जो अधिकतर लोगों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता। यह विटामिन त्वचा में कोलेस्ट्रॉल से बनता है।

इस समय लेनी चाहिए धूप

आज हम आपको बताएंगे कि किस समय धूप लेने से पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी मिलता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

सुबह 7 से 9 बजे के बीच

सुबह 7 से 9 बजे के बीच आपको धूप जरूर सेंकनी चाहिए। इस समय आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-डी मिल सकता है।

मांसपेशियों के लिए हेल्दी

विटामिन-डी मांसपेशियों को हेल्दी बनाए रखने, इम्यून को मजबूत रखने और सेल्स ग्रोथ के लिए बेहतर माना जाता है।

सोरायसिस में मददगार

इसके अलावा विटामिन-डी रुमेटीइड गठिया और सोरायसिस जैसी बीमारियों को भी रोकने में मदद करता है।

विटामिन-डी के लिए खाएं ये चीजें

विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्त्रोत फैटी फिश को माना जाता है। साल्मन, टूना और सार्डिन मछलियां विटामिन-डी से भरपूर होती हैं।

अंडे खाएं

अंडे के पीले हिस्से से भी विटामिन डी मिलता है। इसके अलावा, टोफू, मशरूम, दूध और दही भी विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं।

विटामिन-डी के लिए आपको सुबह 7 से 9 बजे के बीच आपको धूप जरूर सेंकनी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com