अक्सर लोग सर्दियों में प्याज खाना पसंद करते हैं। आइए शारदा हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं कि सर्दियों में प्याज खाने से क्या होता है?
सर्दी के मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट गुण और फ्लेवोनोइड्स होते हैं। इसे खाने से शरीर में कई तरह के बदलाव दिखने लगते हैं।
सर्दियों में प्याज खाना फायदेमंद होता है। इसे खाने से सर्दी-खासी से राहत मिलता है। प्याज में पाए जाने वाले सल्फ्यूरिक कंपाउंड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दियों में लाभकारी होते हैं।
प्याज में विटामिन सी होता है। सर्दियों में इसे खाने से इन्यूनिटी बूस्ट होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।
सर्दियों में हरी प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से क्रॉनिक डिजीज होने की संभावना कम हो जाती है।
प्याज में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसे सर्दियों में खाने से झुर्रियों और फाइन लाइन से छुटकारा मिलता है। इससे स्किन हेल्दी बनी रहती है।
प्याज में सल्फर पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और जोड़ों में दर्द होने का खतरा भी नहीं रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ