अक्सर लोग सर्दियों में सरसों का साग खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दी में सरसों का साग खाने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और कई विटामिन्स होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इस साग को खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।
सरसों के साग में फोलेट होता है, जो हार्ट के लिए लाभकारी होता है। सरसों के साग का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
सरसों के साग में कैल्शियम और पोटेशियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इस साग को खाने से हड्डियों से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
सरसों के साग में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, इसे खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही, सरसों का साग खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
सरसों के साग में फाइबर होता है, जो लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। इसे खाने से तेजी से वजन कम होने लगता है और मोटापे से भी छुटकारा मिलता है।
सरसों के साग में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ