मनीषा रानी बिहार की क्वीन एक बेहतरीन डांसर और इनफ्लुएंसर हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस और झलक दिखला जा जैसे बड़े बड़े शोज में काम कर चुकी हैं।
एक्ट्रेस अपने लहंगे को लेकर काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप वेडिंग सीजन के लिए लहंगे देख रही हैं, तो एक बार मनीषा के स्टाइलिश लहंगे लुक्स को जरूर ट्राई करें।
एक्ट्रेस के इस पूरे लहंगे में मिरर वर्क का काम हुआ हैं। यह देखने में काफी भारी और स्टाइलिश लुक दे रहा है। मनीषा ने लहंगे के दुप्पटे को काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी किया हुआ हैं। आप भी शादी में एक्ट्रेस के दुप्पटे के स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।
मनीषा के लहंगे का ब्लाउज उनके आउटफिट में जान डाल रहा है। वह इस डिजाइनर लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप हैवी इयररिंग्स के साथ इस लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आप शादी में स्टाइलिश और रॉयल लुक लेना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह लहंगा आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। इसके साथ आप हाइलाइट होने वाला मेकअप ट्राई कर सकती हैं।
एक्ट्रेस का पर्पल कलर का लहंगा काफी सुंदर लग रहा हैं। सर्दियों की शादी में आप इस लहंगे को पहन सकती हैं। यंग गर्ल्स इस लहंगे के साथ कर्ली हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
ब्लू कलर का यह लहंगा शादी फंक्शन के लिए बेहद बेस्ट ऑप्शन हैं। लड़कियां इस लहंगे के साथ न्यूड मेकअप ट्राई कर सकती हैं साथ ही हैवी इयररिंग्स और मांग टिक्का लहंगे के लुक में चार चांद लगा देगा।
सर्दियों में दुल्हने एक्ट्रेस जैसे लहंगे को अपनी शादी के लिए चुन सकती हैं। यह देखने में काफी रॉयल लुक दे रहा है।
शादियों में लड़कियां एक्ट्रेस के जैसे रॉयल और अट्रैक्टिव लुक वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@manisharani002)