साड़ी महिलाओं की पसंदीदा आउटफिट में से एक है, जिसे अलग अलग ब्लाउज के साथ पहनकर गॉर्जियस लुक दिया जाता हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्री अपने लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
हाल ही में, एक्ट्रेस के वी नेक वाले ब्लाउज डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड की सभी अभिनेत्री वी नेक वाले ब्लाउज डिजाइन को कैरी करके अपने लुक में चार चांद लगा रही हैं।
अभिनेत्रियों से इंस्पायर होकर लड़कियां और दुल्हनें शादियों में वी नेकलाइन वाले ब्लाउज डिजाइन्स को स्टाइल कर रही हैं।
आज हम आपके लिए फेमस अभिनेत्रियों के वी नेकलाइन वाले डिजाइनर ब्लाउज लेकर आएं हैं, जिससे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
एक्ट्रेस का यह ब्लाउज देखने में सिंपल लुक दे रहा है, परंतु यह साड़ी को काफी अट्रैक्टिव बना रहा हैं।
अभिनेत्री ने ज्यादा डीप नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी किया हुआ है, लेकिन यह उसकी साड़ी को रॉयल लुक दे रहा हैं।
साटिन का यह ब्लाउज काफी सुंदर लग रहा है। आप अपने लहंगे पर भी इसको स्टाइल करके महफिल की स्पॉट लाइट बन सकती हैं।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram