अक्सर लोग मसूर की दाल खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि 1 हफ्ते तक मसूर की दाल खाने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, फोलेट और विटामिन बी पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
मसूर की दाल में प्रीबायोटिक फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसे खाने से गुड बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं।
मसूर की दाल में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर को एनर्जी उपलब्ध कराने में मदद करता है। इसे खाने से एनीमिया के होने का खतरा भी कम रहता है।
मसूर दाल में फोलेट, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट को बेहतर रखने में मदद करते हैं। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है।
मसूर की दाल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इसे खाने से तेजी से वजन कम होने लगता है।
मसूर दाल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसे खाने से चलने फिरने में परेशानी नहीं होती है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ