1 महीने तक किशमिश खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra16, Jun 2024 07:00 PMjagran.com

किशमिश खाना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना किशमिश खाना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि एक महीने तक किशमिश खाने से क्या होता है?

किशमिश में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें आयरन, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, कॉपर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसे खाने से सेहत में कई बदलाव होते हैं।

किशमिश खाने से क्या होता है?

इसकी तासीर गर्म होती है। इसे भिगोकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। एक महीने तक लगातार किशमिश खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं।

खून की कमी को दूर करना

किशमिश में आयरन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। रात में सोते समय किशमिश को पानी में भिगो दें। इसके बाद रोजाना सुबह खाने से खून की कमी दूर होने लगती है।

पाचन को बेहतर करना

किशमिश में मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। किशमिश को भिगोकर नियमित खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

किशमिश में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। अगर आप हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं, तो रोजाना किशमिश भिगोकर खाएं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना

किशमिश में पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता है। इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है।

आंख के लिए फायदेमंद

किशमिश में पर्याप्त मात्रा में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए होता है। इसे भिगोकर खाना आंख के लिए फायदेमंद होता है और मोतियाबिंद की होने का खतरा भी कम होता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ