सोंठ के साथ गुड़ खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra01, Jul 2024 01:56 PMjagran.com

सोंठ के साथ गुड़ खाना

गुड़ और सोंठ खाने से सेहत में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि सोंठ के साथ गुड़ खाने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

सोंठ और गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व

सोंठ में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर होता है। वहीं, गुड़ में पोटेशियम, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज और आयरन पाया जाता है।

वजन को कम करना

गुड़ और सोंठ को एक साथ खाने से शरीर का मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है, जिससे वजन घटने लगता है।

शरीर को हाइड्रेट रखना

गुड़ और सोंठ का पानी एक साथ पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे स्किन भी हेल्दी रहती है और चेहरे पर ग्लो आने लगता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

शरीर में इम्यूनिटी कमजोर होने पर सर्दी-जुकाम की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए सोंठ के साथ गुड़ का सेवन करना फायदेमंद होता है।

खून की कमी को दूर करना

गुड़ और सोंठ में आयरन पाया जाता है। इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होने लगती है।

गुड़ और सोंठ का सेवन

इन दोनों का सेवन लड्डू या काढ़ा बनाकर किया जा सकता है। हालांकि, इसे ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ