गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में अक्सर ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। शहद और दही इन्हीं चीजों में शामिल होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में शहद और दही एक साथ खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
शहद में कार्बोहाइड्रेट, फ्रुक्टोज, ग्लूकोज, शर्करा, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है।
दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-बी12, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने का काम करता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग गर्मियों में डाइट में शहद और दही शामिल करते हैं, इससे उनके दिल की सेहत काफी अच्छी रहती है। इसमें पोटेशियम होता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि दही और शहद दोनों में विटामिन-सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करता है।
जो लोग वजन घटाने के लिए एक अच्छी डाइट की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए शहद और दही बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है।
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप शहद और दही खाना चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखता है। यह आपके शरीर को अंदर से ठंडा भी रखेगा।
गर्मियों में शहद और दही एक साथ खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com