यह गुलाब की पत्तियों से बना मीठा और औषधीय गुणों से भरपूर स्वादिष्ट मुरब्बा होता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में गुलकंद खाने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करें।
इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन A, C, E, B6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
गर्मियों में अक्सर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं। इस मौसम में गुलकंद खाने से गैस, एसिडिटी, जलन, और अपच जैसी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग सिरदर्द, नकसीर, थकान, और चिड़चिड़ापन का सामना करते हैं। इस दौरान एक चम्मच गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।
गर्मी के मौसम में रात में दूध के साथ एक चम्मच गुलकंद खाने से बेहतर नींद आती है। यह मानसिक तनाव को भी कम करने में मददगार है।
गुलकंद में नेचुरल शुगर होता है। गर्मियों में खुद को सुस्त महसूस होने पर गुलकंद खाएं। इसे खाने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
गुलकंद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए होते हैं, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। गुलकंद खाने से चेहरे पर चमक बनी रहती है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ