प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan11, Dec 2025 04:05 PMjagran.com

प्लास्टिक होती है खतरनाक

आज की लाइफ में प्लास्टिक अहम भूमिका निभा रही है। हमारे खाने-पीने चीजों को लेकर किचन में रखें मसाले तक सभी प्लास्टिक शामिल है। प्लास्टिक सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाना

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

दिल रहता है निरोग

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाते हैं, तो इससे आपका दिल बीमार हो सकता है।

पाचन के लिए नुकसानदायक

अगर आप प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाते हैं, तो इससे छोटे-छोटे प्लास्टिक के कण खाने में मिल जाते हैं और हमारे पेट तक पहुंच जाते हैं। ये कण आपके पाचन के नुकसान पहुंचाते हैं।

किडनी हो सकती है बीमार

किडनी हमारे शरीर के अहम भागों में शुमार है। यह शरीर से वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालने का काम करती है। ऐसे में प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाने से आपकी किडनी बीमार हो सकती है।

लिवर पर नेगेटिव असर पड़ना

प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाने से आपके लिवर की सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। लिवर टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के साथ-साथ पाचन को चकाचक रखने का काम करता है।

हो सकता है कोलन कैंसर

कोलन कैंसर बड़ी आंत में शुरू होता है। यह दुनिया भर में सबसे आम कैंसरों में से एक है। प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाने से आपको कोलन कैंसर हो सकता है। यह जानलेवा हो सकता है।

कांच के डिब्बे का इस्तेमाल करें

शरीर को इन खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए आपको प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाने से बचना चाहिए। इसकी बजाय आपको कांच या स्टील के डिब्बे का इस्तेमाल करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com