अक्सर लोग सर्दी के मौसम में चने का साग खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि चना साग खाने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन होते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखाई देते हैं।
चने के साग में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या दूर होने लगती है। इसे डाइट में शामिल करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।
सर्दी के मौसम में चना साग खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है। इसके अलावा, सर्दी-जुकाम और बुखार से राहत मिलता है।
चने में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है। इसके साथ ही, आंख से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी नहीं रहता है।
चना साग में एंटी आक्सीडेंट, विटामिन इ और विटामिन के होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से चेहरे पर ग्लो बरकरार रहता है।
अगर आप मोटापे का सामना कर रहे हैं, तो डाइट में चना साग जरूर शामिल करें। इसमें फाइबर होता है, जो लंबे तक भूख नहीं लगने देता है, जिससे वजन कम होने लगता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ