सर्दियों में चेहरे पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानिए


By Priyam Kumari14, Dec 2024 03:05 PMjagran.com

सर्दियों में त्वचा का रखें खास ध्यान

सर्दी का मौसम चल रहा है, ऐसे में लोग चेहरे की त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण स्किन ड्राई और रूखी हो जाती है।

ध्यान से करें घरेलू नुस्खे

इसलिए कहा जाता है कि सर्दियों में त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। ठंड में लोग घरेलु नुस्खों के चक्कर में कई ऐसी गलतियां करते हैं, जो आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती हैं।

सर्दियों में न करें ये गलतियां

इसी के साथ आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ठंड के मौसम में उपयोग नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में...

गर्म पानी का न करें इस्तेमाल

सर्दियों में चेहरे को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से यह त्वचा को हार्श बनाता है और स्किन के नेचुरल ऑयल को छीन लेता है। इसलिए हमेशा हल्के गुनगुने पानी से ही फेस साफ करें।

बेकिंग सोडा

कुछ लोग घरेलु नुस्खे के चक्कर में चेहरे पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ठंड में ऐसा करने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल न करें।

हार्श स्क्रब

सर्दियों में हार्श स्क्रब को स्किन पर न लगाएं। कड़े स्क्रब्स के इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हल्के स्क्रब का ही उपयोग करें।

मुल्तानी मिट्टी

वैसे तो मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए काफी अच्छी होती है, लेकिन सर्दियों में इसके इस्तेमाल से बचें। सर्दियों में यह आपकी त्वचा को अधिक रूखा बना सकती है।

नींबू का रस

ठंड में चेहरे पर नींबू का रस लगाने से जलन हो सकती है। इसलिए सर्दियों में इसका भी उपयोग न करें।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva