सर्दियां आ गई है और ऐसे में स्किन का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। सर्दियों में स्किन ड्राई या खुजली जैसी समस्या भी होने लगती है। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए हम बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन क्या आपका बॉडी लोशन ज्यादा देर तक इफेक्टिव नहीं रहता? ऐसे में आज हम आपको कुछ नेचुरल ऑयल बताएंगे, जिन्हें नहाने के बाद बॉडी लगाकर त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
बादाम के तेल में विटामिन-ई के गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। आप नहाने के बाद इसका नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन सॉफ्ट बनी रहेगी।
सर्दियों में अरंडी का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। नहाने के बाद इसे बॉडी पर जरूर अप्लाई करें। ऐसा करने से रूखी और बेजान त्वचा चमकने लगेगी।
सर्दियों में नारियल का तेल त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है। वहीं, हर घर में नारियल का तेल आसानी से देखने को मिल जाता है।
सर्दियों में नहाने के बाद शरीर पर तिल का तेल जरूर लगाएं, क्योंकि यह तेल स्किन को गर्माहट प्रदान करता है और ड्राइनेस को कम करता है।
जैतून के तेल को ऑलिव ऑयल भी कहा जाता है। यह तेल त्वचा के बाहरी नुकसान से बचाता है, जिससे खुजली या स्किन फटने जैसी समस्या नहीं होती। रोजाना नहाने के बाद आप इस तेल का इस्तेमाल जरूर करें।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Canva