सहेलियां करेंगी कॉपी, जब पहनेंगी Rashi Khanna जैसे सेसी ब्लाउज


By Priyam Kumari14, Dec 2024 12:16 PMjagran.com

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस

राशि खन्ना अपने फैशन सेंस को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस  के पास एथनिक आउटफिट का शानदार कलेक्शन है, जिन पर वह स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करती हैं।

राशि खन्ना के स्टाइलिश ब्लाउज

आज हम आपको राशि खन्ना के शानदार ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

वन शोल्डर स्ट्रैप ब्लाउज

साड़ी के साथ मॉडर्न टच के लिए आप एक्ट्रेस की तरह वन शोल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन सेसी लुक देते हैं।

हॉल्टर नेक ब्लाउज

आजकल हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इस तरह के ब्लाउज साड़ी या लहंगे पर काफी स्टाइलिश लुक देते हैं।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज स्टाइल किया है, जो उनके लुक को ग्लैमरस बनने में मदद कर रहा है। आप भी उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

स्ट्रैपी ब्रालेट ब्लाउज

एक्ट्रेस पर्पल कलर के लहंगे में अप्सरा जैसी लग रही हैं। उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए लहंगे के साथ स्ट्रैपी ब्रालेट ब्लाउज कैरी किया है। इस तरह के ब्लाउज आप भी डिजाइन करवा सकती हैं।

बो ब्लाउज डिजाइन

आप अपने साड़ी लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत करना चाहती हैं, तो राशि खन्ना के इस ब्लाउज डिजाइन को जरूर कॉपी करें। उन्होंने बो डिजाइन का ब्लाउज पहना है, जिसमें वह एकदम कातिलाना लग रही हैं।

वी नेक ब्लाउज

लहंगा हो या फिर साड़ी वी नेक डिजाइन के ब्लाउज सभी पर खूब जचते हैं। आप भी अपने टेलर से इस तरह का ब्लाउज सिलवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज पहनकर महफिल की लाइमलाइट बटोर सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@raashiikhanna)