एवोकाडो में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, मैंगनीज, फास्फोरस और कॉपर जैसे गुण पाए जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को भूल से भी एवोकाडो नहीं खाना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें एवोकाडो खाने से परहेज करना चाहिए। इससे पेट में गैस बन सकती है।
अगर आप अपना वजन घटा रहे हैं, तो ऐसे में एवोकाडो न खाएं क्योंकि फल कैलोरी से भरपूर होता है, जो कि वजन बढ़ाता है।
माइग्रेन में एवोकाडो से दूर रहना चाहिए। माइग्रेन में यह फल खाने से आपको मतली और उल्टी का सामना करना पड़ सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एलर्जिक रिएक्शन में एवोकाडो खाने से खुजली, सूजन या चकत्ते जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
प्रेगनेंसी में बिना डॉक्टर की सलाह लिए एवोकाडो खाने से बचना चाहिए। नहीं तो पाचन संबंधी हो सकती है।
किडनी से जुड़ी डिजीज में एवोकाडो नहीं खाना चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है, जो समस्या को और बढ़ा सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com