अकसर लोगों की स्किन सर्दियों में ड्राई और रूखी हो जाती है। सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे जादुई नेचुरल फेस मास्क के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से त्वचा ठंड के मौसम में भी शाइनी और ग्लोइंग लगेगी।
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होते हैं और चंदन में एंटी-एजिंग, एंटी-सेप्टिक गुण होते मौजूद होते है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।
ठंड में हवा के कारण त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इससे बचने के लिए आप अपनी त्वचा पर हल्दी और चंदन का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है और त्वचा को ड्राई होने से बचाता है।
हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है, जो स्किन की डलनेस को कम करते हैं। चंदन स्किन को ठंडक और शाइन देते हैं। इन दोनों का फेस पैक बनाकर लगाने से स्किन में नेचुरल शाइन आती है और स्किन हेल्दी रहती है।
हल्दी और चंदन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन के दाग-धब्बों और मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। सर्दियों में इसके इस्तेमाल से स्किन क्लीयर और सुंदर लगती है।
हल्दी चंदन का फेस पैक लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इससे सेकिन की इलास्टिसिटी बनी रहती है। इसके इस्तेमाल से झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद मिलती है, जिससे स्किन जवां और टाइट रहती है।
सर्दियों में हल्की धूप से भी टैनिंग हो सकती है। हल्दी चंदन का पेस्ट बनाकर लगाने से आप अपनी स्किन को टैनिंग से बचा सकते हैं। जिससे आपके चेहरे का निखार भी कम नहीं होगा।
इस फेस पैक को लगाने से स्किन ठंडी हवाओं और ड्राई मौसम के असर से बची रहती है। यह आपकी स्किन की नेचुरल शाइन को बनाए रखने में मदद करता है और डैमेज से बचाता है।
हल्दी चंदन के फेस पैक से सर्दियों में भी स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाएं। ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।