Hania Aamir के ये सूट पहनकर लगेंगी संस्कारी बहू


By Priyam Kumari14, Dec 2024 11:05 AMjagran.com

ससुराल में लगेंगी संस्कारी बहू

लड़कियां नई-नई शादी होने के बाद ससुराल में कपड़ों को लेकर काफी कन्फ्यूजन रहती हैं कि क्या पहनें? अगर आप भी अपने ससुराल में खूबसूरत दिखने के लिए सूट की तलाश में हैं, तो हानिया आमिर के गॉर्जियस सूट से आइडिया लेकर संस्कारी बहू बन सकती हैं।

पेंट सूट लुक

आप हानिया के इस तरह रेड कलर के पेंट सूट को ट्राई कर सकती हैं और अपने ससुराल में तारीफें बटोर सकती हैं। ऐसे सूट पहनकर आप घर के किसी भी फंक्शन में चार चांद लगा सकती हैं।

लूज सूट डिजाइन

लड़कियों में लूज सूट डिजाइन का काफी क्रेज होता है। अगर आप सूट में परफेक्ट फिगर के साथ ब्यूटीफुल लगना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

हैवी प्लाजो सूट

ससुराल में पहले दिन हैवी और यूनिक लुक पाना चाहती हैं, तो हानिया आमिर के वी नेक हैवी लॉन्ग कुर्ती प्लाजो सूट में एकदम परफेक्ट लगेंगी। आप अट्रैक्टिव लुक के लिए सूट के साथ कंट्रास्ट दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।

अनारकली येलो सूट

हानिया आमिर येलो कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके ससुराल में संस्कारी बहू बन सकती हैं।

बंधनी कॉलर नेक सूट

ससुराल में रॉयल लुक के लिए सूट सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस सूट डिजाइन को कॉपी करना न भूलें। उन्होंने बंधनी फेब्रिक पर कॉलर नेक सूट स्टाइल किया है, जो उनको रॉयल और क्लासी लुक दे रहा है।

शरारा सूट

एक्ट्रेस पिंक कलर के शरारा सूट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं, इयररिंग्स उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। आप भी अपने वॉडरोब में ऐसे सूट शामिल कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी सूट

आजकल एंब्रॉयडरी सूट काफी स्टाइलिश और क्लासी लुक देते हैं। अगर आप भी ऐसे सूट पहनना पसंद करती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह हैवी वर्क एंब्रॉयडरी सूट के साथ बॉर्डर दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@haniaheheofficial)