पपीता विटामिन-सी, फोलेट, विटामिन-ए, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में पपीता खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
पपीते में पपेन नामक एंजाइम्स मौजूद है। अगर आप रोज सर्दियों में इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपका पाचन दुरुस्त हो सकता है।
लाइकोपीन और विटामिन-सी से भरपूर पपीता आपके हार्ट को लंबे समय तक सेहतमंद रखता है साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल का खात्मा करता है।
पपीता कैंसर से बचाव में आपकी मदद कर सकता है क्योंकि इसमें लाइकोपीन होता है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।
पपीता एक लो कैलोरी और हाई फाइबर वाला फ्रूट है, जो वेट लॉस में आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।
अगर आपकी इम्यूनिटी वीक रहती है, तो ऐसे में आपको पपीता खाना चाहिए। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com