व्हाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस काफी पौष्टिक होते हैं क्योंकि इनमें किसी प्रकारी की पॉलिश नहीं होती। इनका स्वाद भी काफी अलग होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप ब्राउन राइस खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
ब्राउन राइस में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन-बी, थायमिन, नियासिन, फास्फोरस, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना ब्राउन राइस खाने से पेट चकाचक रहता है क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि ब्राउन राइस में आयरन होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। आपको रोज इनका सेवन करना चाहिए।
जिन लोगों की हड्डियों में अक्सर दर्द रहता है। ऐसे लोगों को ब्राउन राइस डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखने का काम करता है।
गर्मी के मौसम में अक्सर दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इसके लिए ब्राउन राइस खाए जा सकते हैं। इनमें पोटेशियम होता है।
डायबिटीज में ब्राउन राइस किसी अमृत से कम नहीं होते। इसे रोजाना खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। एक बार यह राइस जरूर खाएं।
रोज ब्राउन राइस खाने से आपका शरीर हेल्दी रहता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com