शरीर को हेल्दी रखने के लिए केले का सेवन करना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट केला खाने से क्या होता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
अक्सर लोग सुबह उठने के बाद खाली पेट केला खा लेते हैं। ऐसा करने से शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं।
केले में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होता है। इसे सुबह खाली पेट खाने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। केले के साथ कुछ और चीजें खाना बेहतर हो सकता है।
केले में फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है। सुबह खाली पेट ज्यादा केला खाने से गैस, पेट में ऐंठन और कब्ज की समस्या हो सकती है।
केले में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। सुबह ज्यादा केला खाने से दिल की धड़कन बढ़ सकती है। हार्ट को मरीजों को इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी लेनी चाहिए।
अगर आप सुबह केला खाने सी सोच रहे हैं, तो 2 केले से ज्यादा न खाएं। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।
अगर आप रोज 1-2 केले खाते हैं, तो आपका पाचन दुरुस्त रहेगा। वहीं, मल त्याग करने में भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ