बादाम को छिलके के साथ खाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra02, Jun 2025 02:00 PMjagran.com

बादाम खाना

अक्सर लोग बादाम खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि बादाम को छिलके के साथ खाने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

पाचन को दुरुस्त रखना

बादाम में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे छिलके के साथ खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

बादाम में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

बादाम में विटामिन-ई होता है, जो स्किन को हेल्दी मदद करता है। इसे छिलके के साथ खाने से स्किन पर ग्लो आने लगता है और बाल भी हेल्दी रहते हैं।

हार्ट को हेल्दी रखना

बादाम के छिलके में फ्लेवोनोइड होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

एलर्जी की समस्या

कई लोगों को बादाम के छिलके खाने से एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए। बादाम के छिलके खाने से स्किन एलर्जी का भी खतरा बढ़ सकता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ