शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये 5 चीजें


By Farhan Khan02, Jun 2025 01:17 PMjagran.com

आयरन होता है जरूरी

शरीर को हेल्दी रखने में पोषक तत्वों के साथ-साथ आयरन की भी अहम भूमिका होती है। आयरन शरीर में खून बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है।

आयरन की कमी से क्या होता है?

शरीर में आयरन की कमी होने से आपको थकान, सांस लेने में तकलीफ, चेहरे रंगत उड़ जाना और मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में शरीर में आयरन कभी कम न होने दें।

आयरन से भरपूर चीजें

आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

अनार का सेवन करें

आयरन के लिए आप डाइट में अनार शामिल कर सकते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है और लोग भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। आपको सुबह-शाम यह फल खाना चाहिए।

पालक है बेस्ट

पालक में आयरन होने के साथ-साथ विटामिन-सी और कैल्शियम भी होता है। आप इसे अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं। आपको काफी फर्क नजर आएगा।

कद्दू के बीज

कद्दू और इसके बीज दोनों ही आयरन से भरपूर होते हैं। कद्दू के बीज खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं। आप इन बीजों को स्मूदी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।

चुकंदर खाए

चुकंदर में आयरन के साथ-साथ फोलिक एसिड और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होती है। यह न सिर्फ शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाती है, बल्कि आपके पेट को भी अच्छा रखने का काम करती है।

सोयाबीन होता है आयरन से भरपूर

सोया बीन आयरन का रिच सोर्स माना जाता है। अपनी डाइट में सोयाबीन जरूर शामिल करें। यह आपकी इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाने का काम करता है। इसमें विटामिन-सी होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com