अक्सर लोग इलायची का सेवन करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि एक महीने तक 2 इलायची खाने से क्या होता है?
इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम और विटामिन-बी 6 पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व शरीर के लिए लाभकारी होते हैं।
एक महीने तक 2 इलायची खाने शरीर में कई तरह के असर पड़ने लगते हैं। इसे खाने से मुंह की गंध भी दूर होने लगती है।
रोज सुबह 2 इलायची खाने से बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं, जिससे मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर होने लगती है। इसे नेचुरल माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
इलायची में पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है। रोजाना 2 इलायची खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट से जुड़ी परेशानियों के होने का भी खतरा कम रहता है।
गैस और एसिडिटी की समस्या का सामना कर रहे लोगों को सुबह 2 इलायची खाना चाहिए। इससे पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।
इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसे खाने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है और मोतियाबिंद जैसी समस्याएं होने का भी खतरा नहीं रहता है।
इलायची की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से यह अस्थमा मरीजों के लिए लाभकारी है। इसे खाने से फेफड़ों में खून का प्रवाह बना रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ