गर्मियां शुरू हो चुकी है और इस मौसम में ठंडक के साथ-साथ एनर्जी की आवश्यकता होती है। इसके लिए लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। इन ड्रिंक्स में नारियल पानी भी शामिल है।
नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम, विटामिन-सी, विटामिन-बी,अमीनो एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, इलेक्ट्रोलाइट्स और हाइड्रेटिंग गुण मौजूद होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर हाई बीपी में नारियल पानी पिया जाए, तो इससे सेहत पर नेगेटिव असर पड़ेगा या पॉजिटिव? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सके।
हाई बीपी में नारियल पानी खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर और ज्यादा बढ़ा सकता है। बेहतर होगा कि आप इसे पीने से परहेज करें।
हाई बीपी के अलावा नारियल पानी ज्यादा भी नहीं पीना चाहिए। इस पानी को ज्यादा पीने से आपको दस्त होने के साथ बार बार टॉयलेट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। एक दिन में 1 से 2 कप ही नारियल पानी पीना चाहिए।
जब भी नारियल पानी पिए। इसकी टाइमिंग का खासतौर से ख्याल रखें। नारियल पानी हमेशा सुबह खाली पेट ही पीना चाहिए। रात में इसे भूल से भी नहीं पीना चाहिए। इससे आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है।
अगर आप रोजाना डाइट में नारियल पानी शामिल करते हैं, तो इससे आपका पाचन बढ़िया हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है। उनके लिए नारियल पानी एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल में रखती है।
हाई बीपी में नारियल पानी पीना सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com