गर्मी में मुनक्के का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?


By Farhan Khan25, Apr 2025 06:09 PMjagran.com

मुनक्का होता है गुणकारी

ड्राई फ्रूट्स शरीर को हेल्दी रखते हैं। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में मुनक्का भी शामिल है। इसे काली किशमिश भी कहा जाता है। ये खाने में काफी टेस्टी और हेल्दी होते हैं।

मुनक्के का पानी पीने के फायदे

आज हम आपको बतांगे कि अगर आप डाइट में मुनक्के का पानी शामिल करते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

मुनक्के के पानी में मौजूद पोषक तत्व

मुनक्के के पानी में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हड्डियां मजबूत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप डाइट में मुनक्के का पानी शामिल करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। इसमें कैल्शियम होता है।

दिल रहता है हेल्दी

मुनक्के का पानी पोटेशियम से भरपूर होता है। इसके चलते गर्मियों में इस पानी का सेवन करने से दिल लंबे समय तक हेल्दी रहता है।

इम्यूनिटी में रामबाण

गर्मियों में अक्सर इम्यूनिटी वीक हो जाता है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए मुनक्के का पानी पिया जा सकता है। इसमें विटामिन-सी होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आज के डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है और आंखों के लिए विटामिन-ए बेहद जरूरी होता है, जो कि मुनक्के के पानी में पाया जाता है।

खून की कमी को करता है पूरा

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए मुनक्के के पानी में पिया जा सकता है। इसमें आयरन होता है और आयरन खून की कमी को पूरा करता है।

गर्मी में मुनक्के का पानी पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com