Vitamin C बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Ashish Mishra12, May 2025 06:30 AMjagran.com

विटामिन-सी की मात्रा

खुद को फिट रखने के लिए शरीर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन चीजों को खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करें।

विटामिन सी के लिए क्या खाएं?

अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी हो गई है, तो कई चीजों का सेवन करें। इससे शरीर को पर्याप्त विटामिन सी मिलती है।

आंवला खाएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी होता है, इसे खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है। जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।

संतरा और मौसमी खाएं

इन दोनों में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे खाने से विटामिन सी की भरपाई होती है और स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

कीवी खाएं

विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए कीवी का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से आंख हेल्दी रहती है और हार्ट से जुड़ी परेशानियों के होने का खतरा भी नहीं रहता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं

शरीर में विटामिन सी की मात्रा को बनाए रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे- पालक, ब्रोकली और शिमला मिर्च का सेवन करना चाहिए।

पपीता खाएं

विटामिन सी की कमी होने पर पापीते का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। इसे खाने पाचन भी दुरुस्त रहता है और स्किन पर ग्लो बढ़ने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ