गर्मियां शुरू हो चुकी है। ऐसे में आपको हर जगह मिट्टी के बने घड़े, ग्लास, बोतल और कई बर्तन देखने को मिलेंगे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते है। आज हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे।
अगर आप मिट्टी के बर्तन में पानी पीते हैं तो इससे आपका शरीर ठंडा रहता है और आपको गर्मी से निजात भी मिल जाती है।
मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है और पाचन शक्ति भी मजबूत रहती है।
इस पानी को पीने से एसिडिटी पर अंकुश लगाने और पेट के दर्द से राहत प्रदान पाने में मदद मिलती है।
यह पानी सर्दी-जुकाम से बचाव, एसिडिटी से राहत, ब्लड प्रेशर पर काबू और आयरन की कमी दूर को भी दूर करता है।
मिट्टी के बर्तन में पानी ठंडा करके पीने से इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है। इससे शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है।
वहीं मटके का पानी बहुत अधिक ठंडा नहीं होता, इसलिए यह पाचन को दुरुस्त रखता है। इसे पीने से संतुष्टि मिलती है।
अगर आप भी लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो मिट्टी के बर्तन में पानी जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com