शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये 6 फूड्स


By Abhishek Pandey05, Jan 2023 06:31 PMjagran.com

इन फूड्स को डाइट में करें शामिल

सर्दियों में कुछ लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्ट्रॉन्ग रहने के लिए इन फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

गुड़

यदि आप सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो बॉडी को गर्म रखने के लिए गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

रोज खाएं अंडा

अंडे की तासीर गर्म होती है, शरीर को गर्म रखने के लिए आप अंडे का सेवन कर सकते हैं।

हल्दी का सेवन

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सर्दी में एंटीबायोटिका का काम करती है और बॉडी को गर्म रखती है।

लहसुन का सेवन करें

ठंड के दिनों में लहसुन का सेवन कर सकते हैं, लहसुन आपके शरीर को गर्म रखने का काम करेगा।

सूखे मेवे का सेवन करें

सूखे मेवों का सेवन सर्दी में बेहद असरदार होता है, यह बॉडी को अंदर से गर्म रखता है।

शहद का सेवन करें

ठंड में शहद आपको सर्दी-जुकाम की समस्या से बचाता है और आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करता है।