हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करने के साथ खिली-खिली और बेदाग रहे। इसके लिए हम तरह-तरह के उपाय भी करते रहते हैं।
वैसे तो हर मौसम में स्किन की देखभाल जरूरी होती है। लेकिन गर्मियों में धुप, गर्म हवा, धूल मिटटी की वजह से स्किन पर रेशेज, जलन, खुजली और दाने निकलने लगते हैं।
ऐसे में आज हम आपको गर्मी के किस तरह स्किन की केयर की जाती है। उसके कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। यानि हम आपको कुछ होममेड फेस पैक बताने जा रहे हैं। जिनके इस्तेमाल से आप स्किन को चमकदार बना सकती हैं।
चेहरे के लिए बेसन, हल्दी और चंदन तीनों काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप बेसन, हल्दी और चंदन में गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करके इसको फेस पर लगाएं और सूख जाने पर इसे धो लें।
खीरे और एलोवेरा भी स्किन के लिए रामबाण है। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस करके उसमे एलोवेरा जेल मिला लें। अब इस मिश्रण को फेस पर लगाएं। ये शानदार होम मेड फेस पैक है।
गर्मियों में आने वाले तरबूज से भी फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको तरबूज के स्लाइज को अच्छी तरह मैश कर लेना है। और इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
नींबू के छिलके और कच्चे दूध से भी आप फेस पैक बना सकती हैं। नींबू के छिलकों को ग्रेट करके उसमे कच्चा दूध मिलाएं। ये स्किन को मॉइस्चराइज करके के साथ सॉफ्ट भी करता है।