चाय से पहले पानी पीने से क्या होता है?


By Priyam Kumari25, Aug 2025 02:04 PMjagran.com

चाय पीने का सही तरीका

सुबह उठकर चाय पीने की आदत कई लोगों को होती है। बिना चाय के उनके दिन की शुरुआत नहीं होती है। यह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।

चाय से पहले पानी पीने के फायदे

सुबह उठते ही सीधा चाय पीना सेहत के लिए सही नहीं है। अगर पहले पानी पिया जाए तो कई गजब के फायदे मिलते हैं।

शरीर की सफाई

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं, जिससे बॉडी पर हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है।

दांत और मसूड़े रहते सुरक्षित

चाय से पहले पानी पीने से दांतों पर दाग और कैविटी का खतरा घटता है। वहीं, दांतों को सुरक्षित रखता है।

मेटाबॉलिज्म तेज होता है

अगर आप चाय पीने से पहले पानी पीते हैं, तो इससे डाइजेशन सुधारता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को एक्टिव करता है।

एसिडिटी से बचाव

एसिडिटी से परेशान लोग चाय पीने से पहले पानी जरूर पिएं। ऐसा करने से पेट में एसिड का स्तर संतुलित रहता है।

दिमाग को मिलता है आराम

चाय पीने से पहले पानी पीने से ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है और मानसिक ताजगी महसूस होती है।

चाय का असर होता है बेहतर

पहले पानी पीने से चाय का टेस्ट भी अच्छा लगता है और कैफीन का नेगेटिव असर कम होता है।

आप भी चाय पीने से पहले पानी पीकर सेहत को हेल्दी बनाएं रखें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva