जिस तरह से दिन में 7 से 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। ठीक उसी तरह से हम किस पोजीशन में सो रहे हैं। यह भी हमारे लिए बेहद जरूरी है। वहीं, आज की बिजी लाइफस्टाइल में हम अक्सर स्लिप की पोजीशन भूल ही जाते हैं।
आज हम आपको सोने की कुछ ऐसी पोजीशन के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपकी तबियत बुरी तरह से बिगड़ सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आपको अपना सिर तकिए की बजाय अपनी बांह पर रखकर सोने की आदत है, तो आज ही आपको अपनी इस आदत में बदलाव लाना चाहिए। यह आदत सेहत के लिहाज से ठीक नहीं।
अपनी ही बांह पर सिर रखकर सोने से आपके ब्लड सर्कुलेशन पर नेगेटिव असर पड़ सकता है और आपके कंधे के जोड़ों में भी दर्द हो सकता है। इसके चलते समस्या विकराल रूप ले सकती है।
अगर आप रात में फेटल पोजीशन के सोते हैं, जो आज के समय में बेहद आम पोजीशन बन गई है। जानकारी के लिए बता दें, इस पोजीशन से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
फेटल पोजीशन में सोने से आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है क्योंकि इससे फेफड़ों और डायाफ्राम पर काफी दबाव पड़ता है। आज से ही इस पोजीशन को त्याग दें।
आज के समय में अधिकतर लोग पेट के बल सोना पसंद करता है, लेकिन जानकारी के लिए बता दें, कि इस पोजीशन में सोना सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। पेट के बल सोने से सबसे ज्यादा असर रीढ़ की हड्डी पर ही पड़ता है।
पेट के बल सोने से आपकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में परेशानी हो सकती है, आपका पाचन बुरी तरह से बिगड़ सकता है और यहां तक कि आपके चेहरे पर झुर्रियां भी पड़ सकती है। आपको इस पोजीशन को अवॉइड करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com