शरीर को निरोग रखने के लिए अक्सर डाइट में हेल्दी ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन ड्रिंक में हल्दी वाला दूध भी शामिल है। अक्सर रात में ही हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। इससे शरीर को सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप किडनी स्टोन हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हल्दी वाले दूध में करक्यूमिन, कैल्शियम, विटामिन-डी, प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-के, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। आपको अपनी डाइट में हल्दी वाला दूध शामिल करना चाहिए।
किडनी स्टोन में हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए क्योंकि हल्दी में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है। ऑक्सालेट कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी स्टोन के साइज को बढ़ा सकता है।
अगर आप अपनी हड्डियों को जड़ से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको रात में हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। इसमें कैल्शियम होते है और कैल्शियम वीक हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपने वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।
जो लोग चीजों को अक्सर रखकर कहीं भूल जाते हैं। उन लोगों को हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। इससे उनका दिमाग काफी मजबूत होगा और वे चीजों को बेहतर तरीके से याद रख पाएंगे।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com