इस चूर्ण को आंवला, बहेड़ा और हरड़ के मिश्रण से तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं कि रात में इस चूर्ण का पानी पीने से क्या होता है?
इसमें फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल, सैपोनिन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखाई देने लगते हैं।
रात में सोने से पहले त्रिफला चूर्ण का पानी पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके इस चूर्ण अन्य चीजों में भी मिलाकर पी सकते हैं।
इस समस्या को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले गर्म दूध के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन दुरुस्त रहता है। इस बाद का ध्यान रखें कि त्रिफला चूर्ण 5 ग्राम से अधिक न हो।
रात में सोने से पहले गुनगुने पानी में त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से वजन कम होने लगता है। इसके साथ ही, मोटापे की समस्या बी दूर होती है।
त्रिफला में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। त्रिफला के चूर्ण का पानी पीने से मसूढ़ों में होने वाली बैक्टीरियल समस्याएं दूर होने लगती हैं।
रात में सोने से पहले त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से यूरिन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
त्रिफला चूर्ण में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। रात में सोने से पहले त्रिफला चूर्ण का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने वाले पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ