मानसून में जौ का सेवन करेंगे तो दूर रहेंगे रोग


By Farhan Khan10, Jul 2024 01:31 PMjagran.com

बरसात का मौसम

बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में कई हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। ताकि आप सेहतमंद रह सकें।

जौ का सेवन

जौ इन्हीं हेल्दी चीजों में से एक है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, बी विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम और सेलेनियम का पाए जाते हैं।

जौ का सेवन करने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में जौ का सेवन करने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। आइए इन फायदों के बारे में जानें।  

पाचन रहता है स्वस्थ

जौ में सॉल्युबल फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

कॉन्स्टिपेशन में राहत

इसके साथ ही यह कब्ज, सूजन और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी किसी रामबाण से कम नहीं है।  

वजन घटाने में मददगार

अगर आप घटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो जौ का पानी पी सकते हैं। इसमें मौजूद उच्च फाइबर फैट घटाने का काम करता है।

त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात

जौ में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ऐसे में इसका पानी रोजाना पीने से मुंहासे और दाग-धब्बे जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कम  

जौं में बीटा ग्लूकेन्स मौजूद होता है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने का काम करता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।  

आप भी मानसून में स्वस्थ रहने के लिए जौ का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com