प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम से जुड़ी ये बातें जानेंगे तो चौंक जाएंगे


By Farhan Khan10, Jul 2024 12:31 PMjagran.com

प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम से जुड़ी कुछ अहम बातें

आज हम आपको दिल्ली के प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिन्हें जानकर आप चौंक जाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।  

म्यूजियम का उद्घाटन

इस म्यूजियम का उद्घाटन 22 अप्रैल 2022 को भारत देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी

इस म्यूजियम आपको भारत के अब तक के जितने भी प्रधानमंत्री रहे, उनके बारे में काफी कुछ जानने को मिलेगा।

3D तकनीक से लैस

प्राइम मिनिस्टर म्यूजिम में आप 3D तकनीक की मदद से कई खास चीजें देख सकते हैं, जहां आपको देश का झंडा देखने को मिलेगा।

टाइम मशीन से समझ सकते हैं इतिहास

इस म्यूजियम में आप इंटरैक्टिव और इंगेजमेंट जोन की मदद से टाइम मशीन में जाकर भारत के इतिहास को आसान भाषा में समझ सकते हैं।

फेवरेट प्रधानमंत्री के साथ लें सकते हैं तस्वीर

आप इस म्यूजियम में अपने पसंदीदा प्रधानमंत्रियों के साथ तस्वीर के साथ साथ ऑटोग्राफ भी आसानी से हासिल कर सकते हैं।

6D हेलिकॉप्टर राइड का अनुभव

यहां आप 6D हेलिकॉप्टर राइड का अनुभव भी ले सकते हैं। इसके साथ ही भारत के लिए कोई मैसेज भी दे सकते हैं।

ऑडियो गाइड उपलब्ध

प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम को बेहतरीन ढंग से समझने के लिए यहां एक ऑडियो गाइड की भी सुविधा दी गई है।

एक बार इस म्यूजियम में जरूर जाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com