गर्मियों में सत्तू पीने से क्या होता है?


By Farhan Khan09, Apr 2024 02:21 PMjagran.com

सत्तू के कई फायदे

जौ और भुने हुए चने के मिश्रण से तैयार होने वाला सत्तू, सेहत को कई फायदे पहुंचाता है।

पेट को ठंडक पहुंचाना

गर्मियों के मौसम में यह लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाता है और पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करता है।

फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स

फाइबर और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होने के कारण इसके सेवन से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। इसका शरबत तो आपने भी जरूर पिया होगा।

सत्तू पीने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों के मौसम में सत्तू पीते हैं तो इससे सेहत को क्या फायदा होता है। आइए इसके बारे में जानें।

डिहाइड्रेशन करे दूर

सत्तू की तासीर ठंडी होती है जिससे गर्मियों में इसका सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। सत्तू का शरबत पीने से पेट और शरीर ठंडा रहता है।

एनर्जी करे बूस्‍ट

शरीर में तुरंत एनर्जी चाहिए तो आप सत्तू का शरबत पिएं। सत्तू का शरबत एनर्जी को तुरंत बूस्ट करता है। तीखी धूप और पसीने से अगर आप थका हुआ महसूस करें तो सत्तू का सेवन करें।

मोटापा करे दूर

सत्‍तू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिस वजह से भूख नहीं लगती और वजन को कम करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

चना या जौ का बना सत्तू डायबिटीज में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आप इसमें चीनी की बजाय नमक मिलाकर इसे किसी भी समय सेवन कर सकते हैं।

अगर आप भी लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ऐसे में सत्तू जरूर पिएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com