गर्मी के मौसम में प्यास को बुझाने के लिए लोगों को ठंडा पानी बेस्ट लगता है। इसमें कोई शक नहीं कि ठंडा पानी ही राहत देने का काम करता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप फ्रिज का पानी पीते हैं तो इससे सेहत पर क्या असर होता है। आइए इसके बारे जानें।
आयुर्वेद के अनुसार, पाचन के पूरी क्रिया के लिए गर्मी की जरूरत होती है, जिसकी शुरुआत मुंह से होती है और खत्म आंत पर होता है।
साथ ही कुछ शोध यह भी बताते हैं कि ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है। जिससे पाचन से जुड़ी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
जब आप फ्रिज से निकला ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे बलगम बनता है, जिससे कई लोग सांस लेने की दिक्कत से जूझते हैं। इससे गले में खराश, बलगम, सर्दी और गले में सूजन पैदा हो सकती है।
ठंडे पानी का सेवन शरीर में दिल की धड़कनों को धीमा करता है। शोध के अनुसार, फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से दसवीं कपाल तंत्रिका (वेगस नर्व) उत्तेजित हो जाती है।
तंत्रिकाएं शरीर की अनैच्छिक क्रियाओं को नियंत्रित करने का काम करती हैं। ठंडा पानी का सीधा असर वेगस नर्व पर पड़ता है, जिससे दिल की धड़कन कम हो जाती हैं।
धूप या तेज गर्मी से सीधे आकर ठंडा या फिर बर्फ वाला पानी पीने से सिर दर्द हो सकता है। ठंडा पानी पीने से स्पाइन की कई तंत्रिकाओं को ठंडक पहुंचती है, जिसका असर दिमाग पर पड़ता है और इससे सिर दर्द होता है।
अगर आप भी फ्रिज का पानी पी रहे हैं तो इससे आपको सतर्क रहने की जरूरत है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com