जायफल एक आयुर्वेदिक औषधि है। जायफल के गुण को सदियों से कई समस्याओं के समाधान के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
अगर आप भी खुद को अंदर से स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो आप जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको जायफल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप जायफल को दूध में मिलाकर रोज पिएंगे तो आपको इससे कई फायदे होंगे। तो चलिए जानते हैं इन फायदों के बारे में-
जायफल में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद करता है, और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
जायफल में पोटेशियम होता है, जो हृदय गति को नियंत्रित रखता है। जायफल को दूध में मिलाकर पीने से आपको दिल की कोई समस्या नहीं होगी।
इसके अलावा अगर आपको पेट से संबंधित कोई भी परेशानी है तो वो भी जायफल को दूध में मिलाकर पीने से दूर हो जाएगी।
जायफल में मिरिस्टिसिन होता है, जिससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। अगर आप भरपूर मात्रा में नींद नहीं ले पाते हैं तो रात में जायफल के दूध का सेवन करें।
एक सॉस पैन में एक कप दूध लें, और इसे मध्यम आंच पर गर्म करें. हालांकि, सुनिश्चित करें कि यह उबलने न पाए.एक चुटकी पिसा हुआ जायफल लीजिए और उसमें मिलाएं.